Giridih: विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए रवाना हुए मतदान कर्मियों का डिस्पैच सेंटर में उत्साह बढ़ाया गया। उनपर डिस्पैच सेंटर में फूल बरसाए गए और बुके दिया गया। साथ ही मांदर की थाप पर महिलाओं ने नाच-गान किया। पारंपरिक तरीके से मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों का स्वागत किया गया। सभी छह विधानसभा क्षेत्र के लिए व्यवस्थित तरीके से वाहनों के आवागमन को लेकर व्यवस्था की गई थी। मतदानकर्मियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य केंद्र, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान मतदान कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। महिला मतदान कर्मी भी उत्साह के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई। इस दौरान पहली बार मतदान करा रहे, दिव्यांग और महिला मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन किया व शुभकामनाएं दी गई।

