Home » News Update » झारखंड दिवस मनाया गया दिल्ली में।

झारखंड दिवस मनाया गया दिल्ली में।

Delhi: दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में झारखंड एकता संघ के दिल्ली चैप्टर द्वारा झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया । दिल्ली और आसपास रहने वाले ढाई सौ से ज़्यादा झारखण्ड के लोग शामिल हुवे । प्रशासनिक अधिकारी और अलग अलग व्यवसाय और नौकरी पेशा से जुड़े लोग शामिल होकर इसको उत्साह से मनाया गया ।मुख्य अतिथि पूर्व DGP कमल नयन चौबे और विशिष्ट अतिथियों में IFS अमृत लगुण , IAS विष्णु कुमार , IPS , Add CP आसिफ़ मोहम्मद अली ,Chairman CROPC कर्नल प्रो संजय श्रीवास्तव समाजसेवी। नवल दारुका , कैप्टेन इरफ़ान सैफ़ , मेजर मेहता , डॉ एस के पोद्दार , CEO & MD Insight Management Solutions हेमंत माइकल ,IES पल्लव चीतेज़, एडवोकेट सरवर रज्जा ,हमदर्द से S S Akhtar , आकाश जैन जी मौजूद रहे । राष्ट्रीय गान के साथ विधिवत दीप प्रज्वलित और झारखण्ड कलाकारों द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी द्वारा मुख्य अतिथि श्री कमल नयन चौबे के साथ मंच पर उपस्थित सभी को अंग वस्त्र बुके और स्मारक चिन्ह देते हुवे स्वागत और अभिनंदन किया गया ।मंच संचालिका डॉ जूही प्रियंका द्वारा विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत किया । संघ के दिल्ली चैप्टर के प्रभारी राजेन्द्र चरण द्वारी अपने स्वागत भाषण में मुख्य अतिथि समेत मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों के साथ साथ आये हुवे सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया । अपने स्वागत भाषण में अपने झारखंड को हरियाली भरा और खनिजों का भंडार होते भी लोग रोज़ी रोज़गार शिक्षा और स्वास्थ्य के दिल्ली और देश के अलग अलग स्थानों पर जाते है अपने झारखण्ड से बाहर जाने पर तरह तरह के समस्या को झेलना पड़ता है ऐसे झारखंडी एकता संघ के माध्यम से उनके समस्या को दूर करने में सहायक होगा साथ ही झारखंड से कम से कम विस्थापित हो ऐसा भी प्रयास किया जायेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी ने मुंबई में पिछले कई किए गये कामों के जानकारी दिये ख़ासकर प्रवासी मजदूरो के स्वास्थ्य और निधन हो जाने के स्थिति में मृत शरीर को गाँव भेजने आर्थिक और हर तरह के संभव प्रयास की जानकारी साझा किए। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्री चौबे , और सभी अतिथियों ने संघ के गठन और इसके कार्यों को सराहना करते हुवे बोले यहाँ पर अपने झारखंड के मिट्टी की ख़ुशबू आती है । और हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिये । और आगे भी झारखंडी के हित और वहाँ के कला और संस्कृति के कार्यक्रम होते रहना चाहिए इसके दिल्ली चैप्टर के संगठन और मज़बूत करते हुवे समय समय बैठक और अन्य जनहित में काम होते रहना चाहिए । NSD दिल्ली से प्रशिक्षित युवा पुरस्कार विजेता , कुलेश्वर ठाकुर और उनके झारखंड कलाकार के टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी मन मोहित किया। हृदय परिवर्तन नामक किताब का विमोचन भी किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो डॉ निरंजन , डॉ दिलीप झा , कालीनाथ खवाडे, बीजेंद्र चरण द्वारी का भी राहनीय सहयोग रहा । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के पौत्री श्वेता समेत बहुत सारे अधिकारी IES अतुलध कुमार बरनवाल जी रुड़की से सुश्री चन्दा कुमारी प्रो बी के पांडेय IES सुश्री विदुषी कुमारी धर्तिमान चक्रवर्ती आदि आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्नल संजय श्रीवास्तव, अरविंद कुमार प्रसाद,पल्लव छितेज पिछले कई हफ़्तों से लगे रहे थे। सफल कार्यक्रम के सभी का आर्थिक सहयोग भी मिला जिसमें नवल दारुका , कैप्टेन इरफ़ान सैफ़, हसमत अली केंद्रीय कमेटी मेंबर JES, मोहम्मद मोहसिन आलम मैनेजिंग डायरेक्टर मीना जनरल हॉस्पिटल, परवेज आलम डीएसपी रांची, हेमंत एडवोकेट सर्वर रज्जा आदि का उलेखेनीय सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal