Home » News Update » मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें….. Live11 News (अब दिखेगा खबर)

मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें….. Live11 News (अब दिखेगा खबर)

पलाश (JSLPS) द्वारा साहेबगंज, बोरियो, तालझारी व पथना के 8 दीदी कैफे सदस्यों को IHM रांची में पाक-कला प्रशिक्षण हेतु भेजा गया। इससे वे आधुनिक व्यंजन निर्माण तकनीक सीखकर अपने कैफे को उच्च स्तर तक ले जा सकेंगी व ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ दे पाएंगी।

 

रांची बीजेपी कार्यालय के बाहर दिल्ली बीजेपी की जीत का जश्न

 

NSUI ने फूंका रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला

 

झारखंड एनएसयूआई के छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजित कुमार सिन्हा का कॉलेज गेट के मुख्य द्वार के सामने पुतला जलाया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि वर्तमान में रांची विश्विद्यालय द्वारा नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया संचालित है और अभ्यर्थियों का शैक्षणिक दस्तावेज सत्यापन किया जा रहा है. इस नियुक्ति में यूजीसी की अहर्ता सम्बन्धी नियमावली का अनुसरण किया जा रहा है. जबकि यूजीसी ने स्वयं ही राज्य सरकार एवं राज्य विश्वविद्यालयों से अपने राज्य में संचालित विश्विद्यालय में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति के लिए कहा है.

 

आज रांची जिला अंतर्गत चान्हो प्रखंड के रोल पंचायत के राजस्व ग्राम गुटुवा में सबकी योजना सबका विकास (G.P.D.P) 2025-26 के कार्यकारी योजना हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया 

साथ ही ग्राम प्रधान रामदयाल पाहन के अध्यक्षता में #हमारी_परंपरा_हमारी_विरासत कार्यक्रम पर शपथ ग्रहण किया गया

 

रांची स्थित एक्सआईएसएस एलुमिनाई मीट में शामिल होना मेरे लिए बेहद खास और भावनात्मक अनुभव रहा। यह सिर्फ एक संस्थान नहीं, बल्कि वह आधारशिला है जिसने मुझे शिक्षा, आत्मविश्वास और अपने सपनों को साकार करने की शक्ति दी। आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें एक्सआईएसएस की अहम भूमिका है, और यह रिश्ता हमेशा अटूट रहेगा।

आप सभी के स्नेह और सम्मान के लिए तहे दिल से आभार। मेरी आप सबसे यही विनती है कि चाहे आप किसी भी क्षेत्र में हों, समाज और देश के उत्थान के लिए समर्पित रहें और एक्सआईएसएस के “सेवा, ईमानदारी और उत्कृष्टता” जैसे आदर्शों को आगे बढ़ाएं।@दीपिका पांडेय सिंह

 

रांची सदर अस्पताल में जल्द शुरू होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवा, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर..

 

रांची के रास्ते दिल्ली बेचने की थी साजिश, 9वीं की छात्रा का हुआ रेस्क्यू!

 

रांची: श्री चैती दुर्गा मंदिर से 501 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

 

सीतारामडेरा में युवकों की फायरिंग, रांची से गिरफ्तार हुआ आरोपी, पुलिस कर रही है फरार आरोपियों की तलाश

 

परीक्षा_पे_चर्चा कार्यक्रम को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि रामगढ़ जिले के 600 स्कूलों के करीब 1 लाख से ज्यादा बच्चे प्रधानमंत्री के होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

रांची: संत अल्बर्ट्स कॉलेज में वार्षिक राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी

 

परीक्षा_पे_चर्चा कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ के छात्र #उज्ज्वल_महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे अंदर परीक्षा को लेकर जो भय होता है वह खत्म हो जाता है और हमारे नंबर भी अच्छे आते हैं।

 

रांची: पोस्टल-RMS पेंशनर्स एसोसिएशन ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

 

केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, पटना और राज्य एकक कार्यालय ने “स्थानीय भूजल मुद्दे एवं भूजल प्रबंधन” पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण (03-05 फरवरी 2025) विश्वा प्रशिक्षण संस्थान, रांची में आयोजित किया। इसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 15 महिलाएं और 9 पुरुष थे।

 

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद झारखंड में मचा हड़कंप, प्रशासन अलर्ट;

रांची में पशुपालन विभाग की ओर से पोल्ट्री फार्म का सर्वे तेज कर दिया गया है। 

#बिरसावेटनेरीकॉलेज के पोल्ट्री फार्म के मुर्गों के जांच किए गए नमूनों में एच5एन1 एवीएन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी के नेतृत्व में आज दिनांक अल्बर्ट एक्का चौक रांची में अमेरिका द्वारा निर्वासित भारतीयों को अपमानित कर वापस भेजे जाने के विरोध में पुतला फूंका गया इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए l

 

रांची: SBU में चेस प्रतियोगिता का समापन

 

अफ़ीम की अवैध खेती के विरुद्ध राँची पुलिस द्वारा 07 LED प्रचार वाहन एवम् नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता एवम् अफीम की खेती के दुष्प्रभाव का प्रचार प्रसार ग्रामीण थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

 

रांची विश्वविद्यालय के शहीद स्मृति सभागार में नागपुरी दिवस

 

रांची में ॐ साईं नर्सिंग होम (अस्पताल) का उद्घाटन

 

दिल्ली में खिला कमल, रांची में भाजपाईयों ने मनाया जश्न, पटाखे फोड़े, मिठाईयां बांटी, ढोल की थाप पर थिरके सभी

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कमल खिलने के बाद राजधानी रांची में भी भाजपाईयों ने जश्न मनाया. पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और ढ़ोल की थाप पर नेता-कार्यकर्ता जमकर थिरके. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है. दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल जी के दुष्प्रचार को सिरे से खारिज कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया, दिल्ली की जनता ने आपदा के खिलाफ प्रचंड जनादेश दिया है. जनता ने मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास जताया है.

 

DIET रांची में लगे प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा  

Science Exhibition in DIET Ranchi DIET

 

रांची: BAU में तीन दिवसीय किसान मेला, CM और कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

 

नया साल, नया फॉर्मेट! #PPC2025 इस बार 8 रोमांचक एपिसोड लेकर आ रहा है, जहां PM मोदी और विशेषज्ञ परीक्षा, जीवन और सफलता के बारे में मार्गदर्शन देंगे। 10 फरवरी को जुड़े!

राँची पुलिस के द्वारा आज दिनांक-08.02.2025 को तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम डेरो एवं मानिकाडीह में अवैध अफीम की खेती की सूचना प्राप्तानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,बुंडू के नेतृत्व में थाना प्रभारी और प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के साथ मिलकर करीब 5.5 एकड़ खेत में अवैध अफीम की खेती को विनिष्टीकरण किया गया। अवैध अफीम के खेत में काम कर रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

5 करोड़ से अधिक छात्र, माता-पिता और शिक्षक #PPC2025 का हिस्सा हैं! यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि PM मोदी के नेतृत्व में परीक्षा को तनाव मुक्त और आनंदमय बनाने का एक आंदोलन है।

 

PPC2025 इस बार और भी बड़ा और बेहतर होने जा रहा है! इस साल,PM मोदी और शीर्ष विशेषज्ञों के साथ 8 एपिसोड में मानसिक स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी, पोषण और बहुत कुछ जानने को मिलेगा। 10 फरवरी से शुरू !

 

दिल्ली चुनाव : भाजपा की प्रचंड जीत, CM अतिशी जीती, सचिवालय सील।। जनशक्ति सर्वोपरि : PM, केजरीवाल बोले-सुख-दुख में आयेंगे काम।।जनता को बार-बार झूठे वादों से नहीं कर सकते गुमराह : शाह।।साहब की ओछी हरकत।।रांची : एग्रोटेक किसान मेला का शुभारंभ।।JBVNL की राजस्व वसूली घटी।।दो माह में 7818 करोड़ राजस्व वसूलना खान विभाग के लिए चुनौती।।बिहार : दारूबाज हेडमास्टर पर गिरी गाज।।

 

रांची में BJP कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न धूमधाम से मनाया, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न, मिठाइयों की मिठास और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था!

 

आज रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से मिलकर ग्रामीण मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया मंत्री जी ने कहा क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि यह हमारे भीतर के दृढ़ संकल्प मेहनत और सामूहिक भावना का उत्सव है।

 

राजभवन, राँची का सुरम्य उद्यान आम नागरिकों और बच्चों के लिए एक अद्भुत आकर्षण बना हुआ है। हरियाली, रंग-बिरंगे फूलों और शांत वातावरण के बीच लोग सुकून के पल बिता रहे हैं। बच्चों की खिलखिलाहट और प्रकृति का सौंदर्य इस उद्यान को और भी जीवंत बना रहे हैं।

 

रांची : टास्क ब्लेसिंगस के ई-रिक्सा शोरुम का उद्घाटन

 

दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न।

 

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले JAC के नए अध्यक्ष डॉ.नटवा हांसदा

 

रांची : दिल्ली से लौटी कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

 

रांची :दिल्ली से लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो

 

रांची, झारखंड: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

 

रांची : अवमानना मामले में स्वास्थ्य सचिव की पेशी

 

आज राँची स्थित आर्यभट सभागार में उद्योग विभाग के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय के तहत रेशम कृषकों के एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला बैठक

 

आज अंजुमन पलाज़ा रांची में झारखंड अल्पसंख्यक अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन

 

रांची: 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, सिविल सर्जन ने लोगों से की दवा लेने की अपील

 

रांची, झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में एग्रोटेक किसान मेला 2025 का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में किसानों के लिए कृषि नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं को प्रदर्शित करने वाले कई स्टॉल हैं।

 

रांची: नशे की खेती के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, अफीम की खेती नष्ट करने पहुंचे ग्रामीण SP

 

आज इमफेसिस, हरिओम टॉवर, सर्कुलर रोड, रांची में मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, रांची) एवं विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित “नशा मुक्ति अभियान” कार्यक्रम में शामिल हुआ एवं लोगों को नशीली दवाओं की लत एवं मादक द्रव्यों के सेवन के कुप्रभाव के बारे में जानकारी दिया। इस अवसर पर गौरव मित्तल जी, इमफेसिस के निदेशक इरफ़ान ज़ेया, शुभम शर्मा जी, निपुण मिश्रा जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे @सीपी सिंह, विधायक।

 

रांची जिला के दो प्रखंड तमाड़ और ओरमांझी में फाइलेरिया विलोपन हेतु मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम 10 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा , सिविल सर्जन रांची डॉ. प्रभात कुमार की जनमानस से अपील करते हुये ।

 

रांची वेटनरी कॉलेज पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू से चाइनीज मुर्गियों की मौत, लैब रिपोर्ट से पुष्टि

 

रांची: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “…जो जीतेगा या जो सत्ता में आएंगे, उनको मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं…”

 

रांची में एग्रोटेक किसान मेला: कृषि उत्पादकता व पर्यावरण संरक्षण पर जोर, सीएम ने किया उद्घाटन

 

रांची में 10 फरवरी को आयोजित किया जाएगा अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट

 

रांची में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, BAU में हुई 150 मुर्गियों और दर्जन भर बटेर की मौत

 

समूह केंद्र राँची में क्षेत्रीय कावा द्वारा “दिल की बात” स्वास्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l डॉ आर.के.राय सीईओ बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड रिसर्च,खूंटी द्वारा कार्मिकों को Healthy Heart व आरोग्य जीवन सम्बन्धी जानकारी दीl

 

रांची में कल रात 9 बजे लगी विशेष अदालत

 

रांची : धोनी का पुराना घर फिर बना सेल्फी प्वाइंट

 

गोड्डा में रांची बिरसा उद्यान के बाद दूसरा सबसे बड़ा ओपन तितली पार्क बनकर हो रहा तैयार…

 

रांची : कोल इंडिया मैराथन की तैयारियां पूरी, 10,000 से अधिक धावक होंगे शामिल

 

झारखंड_उच्च_न्यायालय ने अदालत की अवमानना मामले में कल रात 9 बजे सुनवाई की और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद श्री सिंह ने रात में ही अदालत से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि पेंशन संबंधी कोर्ट के आदेश का अनुपालन कर दिया गया है।

 

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में बर्ड फ्लू ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी हैं. विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू के कारण 150 मुर्गियां और लगभग दर्जन भर बटेर की मौत हो गई. इस घटना ने रांची के पशुपालन विभाग और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट कर दिया हैं. इसके बाद मृत पक्षियों के सैंपल भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआइएचएसएडी) भेजे गए. वहां से बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि हुई.

 

रांची: बाइकर्स गिरोह ने युवती से की छिनतई,मोबाइल छिनकर अपराधी हुए फरार

 

रांची में राष्ट्रपति का आगमन, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 और उनका मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार इसकी वजह न तो कोई क्रिकेट मैच है और न ही उनकी जर्सी, बल्कि उनके रांची स्थित घर का नया लुक है। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड पर स्थित धोनी के आलीशान घर ‘शौर्य’ का हाल ही में रेनोवेशन किया गया है। इस नए लुक में उनके घर के बाहरी हिस्से को खास अंदाज में सजाया गया है, जिससे यह फैंस के लिए किसी आकर्षण से कम नहीं लग रहा। घर की दीवार पर धोनी के लकी नंबर 7 को बड़ा स्थान दिया गया है, जिसे वह अपने लिए बेहद शुभ मानते हैं। धोनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद बीसीसीआई ने भी इस नंबर को सम्मानपूर्वक रिटायर कर दिया था, जिससे अब कोई अन्य खिलाड़ी यह जर्सी नहीं पहन सकता। घर की दीवार पर सिर्फ नंबर 7 ही नहीं, बल्कि धोनी के सिग्नेचर ‘हेलिकॉप्टर शॉट’ को खेलते हुए उनकी बड़ी तस्वीर भी लगाई गई है। इसके अलावा, घर के एक तरफ विशाल शीशों पर धोनी के मैदान में खेलने के अलग-अलग स्टाइल को दर्शाया गया है, जिसमें उनकी कीपिंग और बल्लेबाजी की झलक देखने को मिलती है। धोनी के इस नए रेनोवेटेड घर को देखने के लिए फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है, और उनकी यह खास सजावट उनके क्रिकेटिंग करियर के शानदार पलों की याद दिलाती है।

 

रांची में होगा अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन, 1228 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal