पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के द्वारा अवैध अफीन के खेती के लेकर लगातार अभियान चलाकर पूर्व भी अवैध अफीन की खेती को नष्ट किया गया है और आज 27 फ़रवरी को नौडीह बाजार थाना के ग्राम रतनाग मे 4 एकड़ वन भूमि पर लगे अवैध अफीन खेती को नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे और कुहकुह पिकेट के पुलिस टीम के संयुक्त के साथ ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया, थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया की नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत इस तरह के अवैध अफीन खेती के खिलाफ पुलिस पुरे तफ्तीस से जाँच मे जुटी हैं और जल्द ही इस मे संलिप्त लोगों के खिलाफ बड़ी करवाई होगी और नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से अवैध अफीन खेती का सिलसिला ख़त्म होगी।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
