बेरमो :-कथारा ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। CPP पावर प्लांट के निकट दामोदर नदी तट से अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे एक ट्रेक्टर को जप्त कर लिया गया। हालांकि, चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
दामोदर नदी से लगातार बालू उत्खनन के कारण खेतको पुल की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पुल के पिलरों में बड़ी दरारें आ गई हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किए जाने के बावजूद अवैध बालू उठाव जारी है, जो बालू माफियाओं के हौसले को दर्शाता है।
ट्रेक्टर जप्ती के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन बालू माफियाओं के खिलाफ कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है। इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन पर रोक लगने की उम्मीद है।
