Home » News Update » ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी।

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी।

ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी।

पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत जेल गेट के सामने कैलाश होटल के समीप का मामला।

बोकारो: उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना पर जिला उत्पाद बल की टीम ने पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत जेल गेट के सामने कैलाश होटल के पीछे मैदान में खड़े एक ट्रक (UP 32 CZ 9414) की तलाशी लेने पर *वाहन के पीछे बने एक चैंबर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया।

टीम को चेंबर में रॉयल स्टैग व्हिस्की की 750 ml एवं 375 ml की कुल 150 पेटी बरामद हुई।

अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल, अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो सह चंदपुरा महेश दास दल-बल के साथ उपस्थित थे।

जब्त सामग्री निम्न हैं :-

– Royal Stag 750 ml- 50 पेटी कुल 600 पीस 450 लीटर।

– Royal Stag 375 ml – 100 पेटी कुल 2400 पीस 900 लीटर कुल 150 पेटी 3000 पीस 1350 लीटर।

– एक 609 ट्रक UP 32 CZ 9414।

ब्युरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal