Home » News Update » चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 तस्करों से 4.35 किलो अफीम बरामद, स्कूटी और नकदी जब्त

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 तस्करों से 4.35 किलो अफीम बरामद, स्कूटी और नकदी जब्त

मो शाहबान

चतरा : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पथलगड्ढा थाना क्षेत्र के नवाडीह-पथलगड्डा रोड पर अवैध अफीम की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 4 किलो 350 ग्राम अवैध अफीम, एक स्कूटी, एक मोबाइल फोन और 38,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान विश्वनाथ दांगी (पिता सुनील दांगी, निवासी उंटा, सदर थाना, चतरा), मो. इसराइल अंसारी (पिता अब्दुल सलामत अंसारी, निवासी बरटा, गिद्धौर थाना), प्रेम कुमार दांगी (पिता शंभू दांगी, निवासी उंटा, सदर थाना), और सनोज कुमार (पिता महेंद्र दांगी, निवासी पथलगड्ढा थाना) के रूप में हुई है। सभी आरोपी चतरा जिले के निवासी हैं।

पथलगड्ढा थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal