मो साहबान
चतरा: उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने समेकित बाल संरक्षण योजना, मिशन वात्सल्य के तहत संविदा के आधार पर चयनित 5 योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपी। इनमें संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत देखरेख), संरक्षण पदाधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख), सामाजिक कार्यकर्ता और आंकड़ा विश्लेषक के पद शामिल हैं। यह नियुक्ति समारोह उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में उप विकास आयुक्त, चतरा और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
उपायुक्त ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा, “अपने पद पर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।” उन्होंने बताया कि ये पद लगभग 11 वर्षों से रिक्त थे। पूर्व में दो बार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई थी, लेकिन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया था। इस बार सभी पांच पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
यह कदम जिले में बाल संरक्षण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। मिशन वात्सल्य के तहत इन नियुक्तियों से बच्चों के कल्याण और संरक्षण से जुड़े कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।
