बेरमो: बोकारो थर्मल गंगा दशहरा के अवसर पर दामोदर बचाओ आंदोलन एवं युगांतर भारती के तत्वाधान में गुरुवार को दामोदर की सहायक नदी कोनार के तट पर आरती सह नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नदी पूजन एवं मंत्रोच्चारण के बाद संध्या साढ़े सात बजे कोनार नदी की आरती मुख्य अतिथि डीवीसी के एचओपी सुशील कुमार अरजरिया एवं अन्य के द्वारा किया गया। बाद में कोनार नदी को स्वच्छ रखने एवं प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया गया। बोकारो थर्मल में दामोदर की सहायक नदी कोनार के आरती सह नदी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रवण सिंह श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, सीपी सिंह, प्राण गोपाल सेन, मुखिया चंदन मिश्रा, चंद्रदेव घांसी, विश्वनाथ महतो, गुलाबचंद प्रजापति, बृज किशोर सिंह, हरे राम यादव, सीमा देवी, विक्की साव, राजू पंडित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
