Home » News Update » भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा शिविर का आयोजित किया गया।

भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा शिविर का आयोजित किया गया।

तेनुघाट: अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने बताया कि उपायुक्त बोकारो के निर्देश के पर शुक्रवार 06 जून को तेनुघाट सिंचाई विभाग के अतिथि भवन में भारतीय रेड क्रास बोकारो इकाई द्वारा शिविर का आयोजित किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बताते चलें कि रक्त दान शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, पेटरवार बीडीओ, समाजसेवी मुमताज अंसारी, पत्रकार, सहित अन्य कई लोगों ने अपना अपना रक्त दान किया। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने दी और आगे बताया कि बॉर्डर पर लड़ रहे सैनिक जो हम सबों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों से लड़ रहे गोली बारी में जख्मी हुई सिपाहियों रक्त की आवश्यकता होती है,तथा जरूरत मन्द को रक्त की आवश्यकता होती है। दान किया गया रक्त से ही उनका जान बचाया जा सकता है। ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि रक्त दान करने से कमजोरी आ जाती है, जों कि पूरी तरह से गलत धारणा है। आज के समय में विज्ञान यह प्रमाणित कर चुका है कि रक्त दान करने से शरीर और भी ऊर्जावान होता है। कई मायने में शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने का बेहतर उपाय है। रक्तदान एक सच्चा उपहार है, जिसे आप दूसरो की जरूरतो को दे सकते है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम होता है। अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के डॉ शंभू कुमार ने बताया कि रक्तदान कर शिविर की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने की। कुल 150 यूनिट रक्त संग्रहीत किया गया। रक्तदान शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बोकारो के आपदा प्रबंधन चेयरमैन ज्योति प्रकाश द्विवेदी, चेयरमैन बासुदेव मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुरेश गुटिया, लेब टेक्नीशियन राज कुमार, संजय कुमार, प्रकाश मिश्रा, चूरामन कुमार, ब्रह्मदेव सिंह, सचिन कुमार, अनित कुमार, संजय कुमार, सुनील पाल, कुंदन कुमार, सरजू महतो, राम रतन कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार सभी अस्पताल और संस्थान भी रक्तदान करने के लिए आगे आए तो कभी भी खून की कमी नहीं आएगी। आगे बताया कि आगामी 16 जून को तेनुघाट कॉलेज तेनुघाट में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal