बेरमो :-सीसीएल परियोजना के अंतर्गत बेरमो स्थित बीएंडके क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट लक्ष्मीनारायण चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है। सीआईएसएफ द्वारा बीएंडके क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 4 टन अवैध कच्चा कोयला एवं एक बिना पंजीकरण संख्या वाली मोटरसाइकिल जब्त की गई।
छापेमारी के दौरान खासमहल क्षेत्र (प्रदीप होटल के पास) से 2.5 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद किया गया। ढ़ोरी क्षेत्र, कारीपानी (एनएसडी चेक पोस्ट के पास) से 1.4 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया गया। अमलो क्षेत्र, प्रोजेक्ट कार्यालय के समीप से एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की मोटरसाइकिल पकड़ी गई, जिस पर 100 किलोग्राम कच्चा कोयला लदा हुआ था। मोटरसाइकिल को बेरमो थाना को सुपुर्द किया गया। उक्त दल में सहायक कमांडेंट, केवीए श्रीधर, इस्पेक्टर ए.के. सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकशे कुमार शर्मा, राहुल, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक प्रताप शंकर कुमार, वंश कुमार सोनकर, अजय कुमार, आरक्षक एस के खरवार व क्यूआरटी टीम शामिल थी। सीआईएसएफ कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
