Home » News Update » हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध देशी-विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पलामू: दिनांक 21 जून 2025 को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पोलडीह में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किराना दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देशी एवं विदेशी शराब बरामद की है।

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित कर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। सशस्त्र बलों के साथ ग्राम पोलडीह पहुंची पुलिस टीम को देखकर कुछ लोग भागने लगे। तत्पश्चात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के अंदर एक कमरे में छुपाकर रखे गए शराब के जखीरे को बरामद किया।

छापेमारी के क्रम में 30 पेटी टनाका देशी शराब, गॉडफादर, किंगफिशर, आरएस, वलन्टाइन प्राइड, सिग्नेचर, मेगडोवेल, इम्पोरियल ब्लू, और बी-7 ब्रांड की विभिन्न बोतलें और शीशियां बरामद की गईं, जिनकी कुल मात्रा सैकड़ों लीटर बताई जा रही है।

मौके से किराना दुकान संचालक कुंदन कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह, पिता – बृजमोहन सिंह, ग्राम – पोलडीह, थाना – हुसैनाबाद, जिला – पलामू को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद माल और अभियुक्त को थाना लाकर हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 160/25, धारा 274/275 BNS एवं 47(A) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
  • पु.नि. सोनू कुमार चौधरी, थाना प्रभारी
  • पु.अ.नि. नर्वदेश्वर सिंह
  • पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह
  • स.अ.नि. टुनटुन कुमार

सशस्त्र बल एवं चालक अखिलेश कुमार, थाना हुसैनाबाद

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

 

लाइव 11 न्यूज़

हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal