Home » News Update » गिरिडीह की सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी और निमित सिंह बने योगासना स्पोर्ट के राज्य स्तरीय जज

गिरिडीह की सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी और निमित सिंह बने योगासना स्पोर्ट के राज्य स्तरीय जज

धनबाद:  द लाइट रिजॉर्ट में 5 जुलाई से 7 जुलाई तक झारखंड योगासना स्पोर्ट संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट जजेज ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमें में झारखंड के विभिन्न जिलों से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इस प्रशिक्षण शिविर में गिरिडीह योगासना स्पोर्ट संघ की ओर से सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी और निमित सिंह भी गई हुई थी और सभी ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर योगासना स्पोर्ट के राज्य स्तरीय लेवल टू के जज बने।

गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के तकनीकी इंचार्ज सह कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने बताया कि इन तीनों के राज्यस्तरीय जज बनने पर गिरीडीह के खिलाड़ियों को तकनीकी रूप में मजबूत करने में मदद मिलेगी और जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने के लिए अब बाहर से जज नहीं बुलाना पड़ेगा।

वहीं गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि गिरीडीह जिला योगासना स्पोर्ट को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लगातार प्रयाय किया जा रहा है। जिससे यहां के खिलाड़ीयो और तकनीकी रूप से अपडेट किया जाए ताकि वो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर जिला का नाम रौशन कर सके।

उन्होंने कहा कि सोनी कुमारी, मुक्ता कुमारी और निमित सिंह के योगासना स्पोर्ट के राज्य स्तरीय जज बनने से गिरिडीह जिला योगासना संघ में हर्ष का माहौल है।

स्वर्णकार के राष्ट्रीय जज बनने से यहां के योगासना खिलाड़ियों को अब तकनीक रुप में और मजबूत करने में सफलता मिलेगी और यहां के खिलाड़ी को भी जिला से ले कर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में कामयाबी मिलेगी।

गिरिडीह जिला योगासना संघ के मुख्य संरक्षक राजेश जलान, संरक्षक नवीनकांत सिंह, जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव अनीता ओझा, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार के अलावा दयानंद जयसवाल, पुष्पा शक्ति, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, संजीत कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, आकाश कुमार स्वर्णकार, रोहित राय ने बधाई और अपनी शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal