पालोजोरी: प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बगदाहा मोहली टोला में आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद के चयन को लेकर अचानक माहौल बदल गया। अब प्रकिया एससी एसटी और ओबीसी पौषक क्षेत्र सूची जांच पड़ताल कर ग्राम सभा के माध्यम से चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया को लेकर जाति सूची के आधार पर बताया। मोहली टोला के ग्रामीणों का कहना है कि मोहली टोला में आंगनबाड़ी केंद्र है तो मोहली टोला के निवासी को होना चाहिए। वहीं आदिवासी के लोगों का कहना है इस आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र में आदिवासी अधिक है तो आदिवासी महिला का चयन किया जाए जबकि इस आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र में ओबीसी की आबादी सुची के अधार पर अधिक है।
उम्मीदवार को लेकर बवाल मच गया। लोगों ने इस बात का विरोध किया ओर आरोप लगाया। ग्रामीणों की ओर से विरोध होते माहौल तनावपूर्ण हो गया मामला की स्थिति बढ़ती हंगामे को देखते हुए मौके पर उपस्थित प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभार बाल विकास परियोजना अधिकारी आमिर हमजा एवं महिला पर्यवेक्षिका ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए विवादित को लेकर आंगनबाड़ी सेविका पद चयन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया ओर कहा कि अब इस पद के लिए चयन की अगली तिथि पुनः निर्धारित की जाएगी जिसकी सुचना समय रहते ग्रामीणों को दे दी जाएगी वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पारदर्शी ओर निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग की है ताकि योग्य उम्मीदवार को ही अवसर मिल सके।
चयन प्रक्रिया में शामिल मुखिया गोलक बिहारी यादव, पंचायत समिति सदस्य सोनी देवी, सदस्य भयलेट हांसदा, उपमुखिया हसरुद्दीन अंसारी,समाज सेवी मनोज सुभद्रा यादव ,प्रधानाध्यापक प्राप्ति दास, वार्ड सदस्य मुनिया देवी, ग्रामीणों में उपस्थित पुर्व मुखिया प्रतिनिधि गोउर यादव,राधा कुमारी,रुपा कुमारी,सुकुन्तला हांसदा, रफीक अंसारी ,लुकमान भाट,अनामिका मुर्मू, पद्मावती देवी, कुंती देवी,लखिमुनि सौरेन,रामेसर मोहली ,निलम कुमारी एवं आदि मौजूद थे।
याकूब अंसारी की रिपोर्ट,
