Home » News Update » मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न

मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न

गिरिडीह, समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर किए गए जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि नशा मुक्ति को लेकर कार्यशाला और नुक्कड़ नाटक संबंधी अन्य जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी एवं इसकी खेती पर रोकथाम करने पर चर्चा किया गया तथा विभिन्न स्तर पर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करने हेतु NCORD समिति के सभी सदस्यों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नशीली दवाओं की लत, मादक पदार्थों वाले क्षेत्रों, नशीली दवाओं के उपयोग के प्रमुख क्षेत्रों तथा नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया कि नशा वाली दवाइयों का प्रॉपर तरीके से रिपोर्ट रखें। दवा देते समय चिकित्सक की पर्ची का अनिवार्य रूप से जांच करें। इसके साथ ही झोला छाप चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal