Giridih: गुरुवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में हरियाली दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत रोली-टीका लगाकर एवं पुष्प- गुच्छ प्रदान करके किया। इस मौके पर सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक एवं मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण ही हमारा आधार है, इसलिए हमें पर्यावरण की रक्षा एवं वृक्षों की सुरक्षा ही हमारा अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की भूरि भूरि प्रशंसा भी की उन्होंने अपने चारों ओर हरियाली पर विशेष ध्यान दिया है और वृक्षों की सुरक्षा भी की है। विद्यालय में आकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे पर्यावरण की गोद में बैठे हैं।

