Home » News Update » ईएंडएम विभाग की लापरवाही से आम्रपाली के कर्मी बाल बाल बचे, बड़ी अनहोनी टला

ईएंडएम विभाग की लापरवाही से आम्रपाली के कर्मी बाल बाल बचे, बड़ी अनहोनी टला

टंडवा : आम्रपाली ईएंडएम विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आया है। आम्रपाली के दर्जनों कर्मी अधिकारी से एक भरी बस बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बची है। यह दुर्घटना डकरा पिपरवार से सीसीएल कर्मी अधिकारियों को लेकर टंडवा स्थित आम्रपाली कार्यालय आने के दौरान बसेरिया घाटी में बस का ब्रेक फेल हो जाने के बाद हाइवा से टक्कर होते होते घाटी के नीचे गिरने से बाल बाल बचा है। बस में सवार लोगो ने बताया बस की स्थिति दयनीय है। बताया गया ईएंडएम विभाग द्वारा छोटी बड़ी गाड़ियों का टेंडर निकालकर कमीशन खोरी में व्यस्त हो जाते हैं। जिसके कारण ठेकेदार मनमानी ढंग से बसों व छोटे गाड़ियों को संचालित करता हैं। प्रत्येक माह लाखों का बिल डीजल का पेमेंट निकाला जाता है। ईमानदारी से मगध आम्रपाली ईएंडएम विभाग में भ्रष्टाचार कमीशन खोरी छोटी बड़ी गाड़ियों का टेंडर में जांच हुई तो सीबीआई का इंट्री होना तय माना जाता है। जानकर बताते हैं की दर्जनों छोटी बड़ी गाड़ियों के टेंडर में अपने चाहते ठेकेदारों और वेंडर को अधिक रेट में टेंडर देखकर लाखों करोड़ो रुपया का घोटाला किया गया है, साथ ही अधिक रेट में टेंडर देकर सीसीएल सहित सरकार को नुकसान पहुचाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal