आज आइडियल इंटरनेशनल स्कूल ,दलादली रांची के छात्रों ने शिक्षकों के साथ झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने विधानसभा को प्रत्यक्ष रूप से देखा और विधानसभा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रबींद्रनाथ महतो ने बच्चों से संवाद किया ।विधानसभा की कार्यप्रणाली और कानून निर्माण के बारे में सरल भाषा में बताया। एवं बच्चों से उनकी रूचियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को संविधान के महत्व और एक जागरूक नागरिक बनने की दिशा में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया।

विद्यालय की निर्देशक डॉ. सुम्बुल आलम ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके भीतर जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को विकसित करना है ।
छात्रों ने मन में उठ रहे सवालों को माननीय अध्यक्ष से साझा भी किया। एक बच्चे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संबंध में माननीय अध्यक्ष महोदय को विस्तार से जानकारी दी जिस पर वे काफ़ी ख़ुश हुए।विधानसभा परिसर के भ्रमण के दौरान बच्चों में उत्साह और जिज्ञासा सराहनीय थी।
