Home » News Update » पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए जनता दरबार का आयोजन।

पुलिस और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए जनता दरबार का आयोजन।

चतरा: जिले में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक, चतरा ने प्रत्येक दिन अलग-अलग थानों में थाना दिवस/जनता दरबार आयोजित करने की पहल शुरू की है। इस पहल के तहत जनता अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रख सकेगी।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, चतरा जिले में थाना दिवस का आयोजन सोमवार हंटरगंज थाना, बशिष्ठनगर थाना, प्रतापपुर थाना।

मंगलवार राजपुर थाना, मयुरहण्ड थाना, ईटखोरी थाना । बुधवार सदर थाना, कुन्दा थाना और गिद्धौर थाना।

गुरुवार पत्थलगड्डा थाना, सिमरिया थाना, लावालौंग थाना ।शुक्रवार टण्डवा थाना, पिपरवार थाना ।

 

इस पहल का उद्देश्य न केवल पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है, बल्कि आम लोगों को अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए दूर न जाना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है, लेकिन यह देखना बाकी है कि यह मुहिम कितनी सफल साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal