Home » News Update » इनरव्हील क्लब ऑफ ‘सनशाइन’ ने सावन मिलन व फ्रेंडशिप डे मनाया।

इनरव्हील क्लब ऑफ ‘सनशाइन’ ने सावन मिलन व फ्रेंडशिप डे मनाया।

गिरिडीह: इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा मंगलवार को “सावन मिलन एवं फ्रेंडशिप डे” का आयोजन रंगारंग अंदाज़ में किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्याएं पारंपरिक व रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धज कर शामिल हुईं और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया द्वारा सावन के महीने के महत्व को समझाया जिसमें उन्होंने कहा ‘सावन का महीना भक्ति, सौंदर्य और नारी शक्ति का उत्सव होता है, जो भगवान शिव को समर्पित है।

इस समय महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सजकर गीत-संगीत और मिलन समारोह का आनंद लेती हैं। इस मौके पर बताया गया कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। हमारा सावन मिलन कार्यक्रम औपचारिकताओं से परे, साथ बिताए गए हँसी-खुशी के पलों का उत्सव है। जिसके बाद क्लब के चार-चार सदस्य के द्वारा समूह नृत्य और मधुर गीतों से शुरुआत हुई, जिसने सभी उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके उपरांत एक मनोरंजक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें PDC पूनम सहाय ने सावन से जुड़े प्रश्न पूछे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को और भी खास बनाते हुए क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने सभी सदस्यों को सरप्राइज़ उपहार भेंट किए, जिसे पाकर सभी सदस्याएं आनंदित हुईं।

फ्रेंडशिप डे के अवसर पर आईएसओ दीप्ति सिन्हा ने सभी मेंबर्स को स्वयं द्वारा बनाए गए हैंडमेड फ्रेंडशिप बैंड पहनाया और मित्रता का संदेश दिया।

क्लब की सेक्रेटरी स्मृति आनंद, पास्ट प्रेसिडेंट सुमन गौरीसरिया, चार्टर्ड प्रेसिडेंट रंजना बगेरडिया, एडिटर संगीता सिन्हा समेत अन्य सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

इसअवसर पर कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने न सिर्फ मस्ती और मनोरंजन किया, बल्कि आपसी मेलजोल और सौहार्द का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal