गिरिडीह: अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी महुआ के पर्वेक्षण में गुप्त सूचना के आधार पर खोरी महुआ अनुमंडु के अंतर्गत राजधनवार थाना एव गोरथम्बा ओ पी के कई लाइन होटल एव ढाबो में छापामारी की गई। जहाँ से विभिन्न प्रकार के अवैध शराब, बियर को जब्त किया गया एवं परिसर मालिक को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कुल-5 अभियुक्तो के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रहा है।
इस छापामारी दल में अनिमेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी महुआ रवि रंजन, अवर निरीक्षक उत्पाद पुलिस सहायक अवर निरीक्षक, घोडथम्बा ओ पी गृह रक्षक जवान एव अन्य शामिल थे।
