Home » News Update » बच्ची का इलाज कराने दिल्ली गए थे परिवार के सदस्य, चोरों ने घर में बोला धावा, 6 लाख के जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ

बच्ची का इलाज कराने दिल्ली गए थे परिवार के सदस्य, चोरों ने घर में बोला धावा, 6 लाख के जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ 

गिरिडीह: गिरिडीह शहरी क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। इस बार चोरों ने शहर के बीचो-बीच वार्ड नम्बर 10 न्यू बरगंड़ा गैली होटल के गली निवासी रंजीत कुमार शर्मा के घर पर धावा बोलकर करीब 6 लाख के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर लिया है। घटना को लेकर भुक्तभोगी रंजीत कुमार शर्मा ने बताया की वे लोग अपनी बच्ची का इलाज कराने के लिए मंगलवार की रात को दिल्ली एम्स गए हुए थे, इसी बीच सोमवार को उन्हें पड़ोसियों के माध्यम सूचना मिली की उनके घर का ताला टुटा हुआ है। आज सुबह जब वे लोग घर पहुंचे तो देखा की घर के मेन गेट का ताला टुटा हुआ था ओर कमरे में रखा आलमीरा टुटा हुआ था ओर सामान बिखरा हुआ था। जब आलमीरा में रखा हुआ करीब 6 लाख रूपये का जेवर ओर नगदी गायब था, बताया की चोरों ने बच्चे के द्वारा गुललक में जमा कर के रखा हुआ पैसा भी गुल्लक तोड़कर चुरा लिया। चोरी की इस घटना के बाद भुक्तभोगी ने नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर मामले की जांच – पड़ताल में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal