Home » News Update » चतरा में कृषि उद्यम मेला का भव्य शुभारंभ किसानों के लिए नई दिशा, बिचौलियों की भूमिका खत्म।

चतरा में कृषि उद्यम मेला का भव्य शुभारंभ किसानों के लिए नई दिशा, बिचौलियों की भूमिका खत्म।

चतरा: शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में दो दिवसीय कृषि उद्यम मेला का दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत उद्घाटन हुआ। उपायुक्त कीर्तिश्री ने इस मेले को चतरा के कृषि इतिहास में एक नया अध्याय करार दिया। मेले का उद्देश्य किसानों और क्रेताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित कर बिचौलियों की भूमिका समाप्त करना है।

मेले की प्रमुख विशेषताएं में 40+ स्टॉल जिसमे कृषि, गव्य विकास, मत्स्य, उद्यान, JSLPS, SHG/FPO द्वारा योजनाओं और उत्पादों की प्रदर्शनी, 10+ कृषि विशेषज्ञ और 30+ राष्ट्रीय क्रेता Amul,Reliance, Suvidha Mart, Tokari Fresh जैसी कंपनियां शामिल।

 

इसे देख रेख के लिए जिला प्रशासन ने डिजिटल पहल लोक सेतु और जन शिकायत पोर्टल का लोकार्पण, जिससे योजनाओं और शिकायतों का ऑनलाइन समाधान संभव।

 

उपायुक्त ने बताई कि चतरा में 88,700 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है, जहां धान, गेहूं, मक्का, दलहन, तिलहन और सब्जियां उगाई जाती हैं। सिमरिया, गिद्धौर, ईटखोरी जैसे प्रखंड सब्जी उत्पादन के हब हैं। Soil Health Card से 2000+ मिट्टी परीक्षण, आत्मा योजना से किसानों को प्रशिक्षण, और गव्य विकास योजना से 216 लाभुकों को दुधारू गाय और बोरिंग की सुविधा दी गई।

 

राष्ट्रीय बाजार से जुड़ाव में Reliance, Amul, Farmart जैसी कंपनियों के साथ किसानों का संवाद सत्र मेले का आकर्षण रहा। उपायुक्त ने क्रेता कंपनियों से चतरा के उत्पादों को बाजार देने और MoU करने की अपील की।

 

उपायुक्त ने संदेश दिया कि यह मेला चतरा के किसानों की मेहनत और नवाचार का मंच है। ‘Vocal for Local’ और ‘One District One Product’ को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन एक सशक्त कदम है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal