कान्हाचट्टी(चतरा): भारी बारिश ने आमीन से तमासिन तक भारी तबाही मचाई है। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की गहरी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे नदी का जल स्तर बढ़ गया।तमासीन नदी के सभी पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पेलतौल खुर्द स्कूल में भी बाढ़ का पानी घुस गया, जिसके कारण स्कूल के कमरों में लगभग तीन फीट पानी भर गया। इससे स्कूल में पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है।
दीपक कुमार की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980