तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगडडा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी एवं वार्ड सदस्यों के उपस्थिति में चालीस छात्र – छात्राओं के बीच सत्र 2024-25 का साइकिल वितरण मुखिया और सदस्यों के द्वारा किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग के द्वारा लगाए गए झूले का भी उद्घाटन किया गया। मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने बताया कि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 के छात्र छात्राओं के बीच किया गया। वहीं विद्यालय प्रांगण में लगे झूले का भी इस अवसर पर उद्घाटन किया गया।
इस मौके प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष करमचंद सोरेन, अंजू देवी, संजू देवी, गंगा तूरी, अरविंद कुमार पांडेय, आनंद कुमार सुमन, जीतू सोरेन, महेंद्र सोरेन सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980