गिरिडीह जिला अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय बगोदर सरिया में आज समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित सामाजिक कुरीति निवारण योजना, राज्य योजनाएँ – बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का उपायुक्त, रामनिवास यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह उन्मूलन हेतु कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त स्मरिता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बगोदर और सरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी समेत बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाए, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका,ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
