टंडवा: थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा मोड़ के समीप शुक्रवार संध्या करीब 6:35 बजे तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक हाइवा लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। इस दुर्घटना में घायल युवकों की पहचान रोल बदबीघा गांव निवासी संतोष सिंह एवं सिमरिया निवासी सुनील सिंह के रूप में की गयी है। हादसे में संतोष सिंह के सिर में गंभीर और गहरी चोट लगने के कारण स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया की हाइवा टक्कर मारकर अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोल परिवहन को जाम कर दिया है। सड़को पर हाइवा वाहनों की परिचालन हमेशा के लिए बंद करने के लिए ग्रामीण जिला प्रशासन से मांग कर रहे है।

