टंडवा:चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में विस्थापित गांवों में गठित ग्राम विकास समिति का सांसद प्रतिनिधि होन्हे निवासी अर्जुन राम को मनोनीत किया है। इस बाबत सांसद श्री सिंह ने बीडीओ देवलाल उरांव को पत्र प्रेषित कर उन्हें अवगत कराया है। सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह,सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, मुकेश यादव ,किशुन यादव, केदार यादव, सिकंदर यादव, बिंदु गंझू ,अंदू गंझू, कैलाश यादव, हुलास यादव, उमेश यादव, कालेश्वर महतो, संजय राम समेत अन्य ने सांसद श्री सिंह का आभार व्यक्त करते हुवे अर्जून राम को बधाई दी है।

