Home » News Update » बुद्धिजीवी विचार मंच में बतोर मुख्य अतिथि शामिल हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद

बुद्धिजीवी विचार मंच में बतोर मुख्य अतिथि शामिल हुए झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद

तेनुघाट /बेरमो : पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, मंत्री योगेंद्र प्रसाद रविवार को तेनुघाट गेस्ट हाउस में बुद्धिजीवी विचार मंच, तेनुघाट बेरमो द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी साथ ही बुद्धिजीवी विचार मंच से जुड़े सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मौके पर पर उन्होंने कहा कि नववर्ष आत्ममंथन, संकल्प और सकारात्मक परिवर्तन का अवसर होता है। समाज के समग्र विकास में बुद्धिजीवियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विचार, संवाद और रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है। आगे श्री प्रसाद ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी, मूलवासी और शोषित समाज के अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उस समय उन्होंने महाजनी प्रथा के खिलाफ अकेले लडाई लड़ी। उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा का संदेश देते हैं। बुद्धिजीवी समाज किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ होता है, जो सकारात्मक सोच और रचनात्मक संवाद के माध्यम से समाज को नई दिशा देता है। राज्य सरकार झारखंड के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि आज बुद्धिजीवी विचार मंच के द्वारा आयोजित किए गए मिलन समारोह में शामिल हुए और मंत्री भी शामिल हुए यह बहुत ही अच्छी बात है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने मंत्री का स्वागत करते हुए बुद्धिजीवी विचार मंच की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है और हमें उम्मीद है कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।

ए आई एस एम जे डब्लू यू के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि नववर्ष मिलन समारोह का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। आज के समय में पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें कई तरह की चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों के संवर्धन, सुरक्षा और सम्मान के लिए ठोस नीति और प्रभावी कानून की आवश्यकता है, ताकि वे बिना भय के निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। संगठन पत्रकार हितों की रक्षा और उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा।

वहीं बुद्धिजीवी विचार मंच के संचालन समिति के द्वारा मंत्री योगेंद्र प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी विचार मंच के द्वारा राज्य सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद को संचालन समिति के नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुभाष कटरियार, प्रशांत सिन्हा के द्वारा पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ा कर तथा ए आई एस एम जे डब्लू ए के राष्ट्रीय महा सचिव प्रीतम सिंह भाटिया के द्वारा मोमेंटम दे कर सम्मानित किया गया ।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह को मुकेश कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, शैलेष चन्द्र, पप्पू चौहान, दिलीप कुमार जीवन सागर के द्वारा पुष्प गुच्छ और सोल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा को वेंकट हरि विश्वनाथन और बॉबी राज ने स्वागत किया।

तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट के एम डी सह महा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा तथा डी जी एम अशोक कुमार को भी सम्मानित किया गया।

साथ ही अवर निबंधक पदाधिकारी रितु रंजन, जेल अधीक्षक अरुणाभ, डॉक्टर कुंदन राज, डॉक्टर जितेन्द्र कुमार, सी ओ पेटरवार अशोक राम, आफताब आलम, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, जेलर नीरज कुमार सहित बेरमो अनुमंडल प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी को भी पुष्प गुच्छ और सोल ओढ़ा कर तेनुघाट सहित आसपास के समाज सेवियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के पूर्व झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों के द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

स्वागत समिति के सदस्य बीरेंद्र प्रसाद, शैलेश चन्द्र, पप्पू चौहान, जीवन सागर, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, बॉबी राज, रतन कुमार सिन्हा, सुभाष कुमार, पप्पू यादव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

 

इस मौके पर झामुमो जिला सचिव मुकेश महतो, केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, अमित पासवान, धनंजय सिंह, ललिता देवी, लालन केवट,बबली सोरेन, तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, बंबी सिंहा, रजनीश प्रसाद, दीपक गुप्ता, प्रीतम यादव, राजेंद्र नायक, पंकज नायक, जितेन्द्र यादव, बृजेश ठाकुर, संजय शर्मा, मुखिया अरविंद मुर्मू, गंगा तुरी, आरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, हीरा साफी, मिथुन चंद्रवंशी, AISMJWA के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रविंद पांडे, जनसंपर्क पदाधिकारी अमित दत्ता, प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी, प्रमंडल प्रभारी दिनेश बनर्जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal