Home » News Update » तेनुघाट । पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला मांड्या टुंगरी में आदिवासी समुदाय के द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ तीन

तेनुघाट । पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला मांड्या टुंगरी में आदिवासी समुदाय के द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ तीन

तेनुघाट । पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला मांड्या टुंगरी में आदिवासी समुदाय के द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव में झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा माधनिषेद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि के उपस्थित हुए। समिति के अध्यक्ष मनोज टुडू के द्वारा माला पहना कर स्वागत किया । तथा इसी कड़ी में सोल ओढ़ा कर एवं पौधा दे कर सम्मानित किया। उनके साथ आए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। इस तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव में उपस्थित मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा लगभग दस-पंद्रह वर्षों से लगातार मेला में आप सभी के आते रहे है, आप सबों का आशीर्वाद भी हम पति – पत्नी प्राप्त होते रहा है हमारा पूरा परिवार बेटा,पत्नी एवं स्वयं क्षेत्र जनता की सेवा निरंतर लगे रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपकी आशा और विश्वास के भरोसा देते हैं कि आने वाले समय में गोमिया में विकास नई लकीर खींचेगा।

इस मेला को दो समितियों के द्वारा संचालित किया जाता है मरांग बुरू धोरम गढ़ समिति को मनोज टुडू,सुरेंद्र पावरिया,गुलाम टुडू,शिवचंद्र टुडू,अखिलेश्वर पावरिया,मंगल हांसदा,भगवान दास,नंदकिशोर हांसदा,राजेश भोगता,असलम हुसैन,सुनील हांसदा,मणिलाल बेसरा के द्वारा आयोजन किया जाता है।

 

वाही राम मंदिर परागण में प्रभु श्री राम के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया जाता है। अब तक यह मेला राम राज्य के नाम से विख्यात तीन दिवसीय

14,15 एवं 16 जनवरी को प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास से होता चला आ रहा था।

 

परन्तु राम राज्य मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि किसी अपरिहार्य कारणों से अगले वर्ष से मेला की तिथि में बदलाव किया गया है जो अब हर्षोल्लास के साथ 21,22 एवं 23 जनवरी से मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस मेला में दो जगहों पर पूजा अर्चना कर मेला का प्रारंभ किया जाता रहा है।

 

आदिवासी समुदाय के द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ में एवं प्रभु श्री राम मंदिर परागण में प्रभु श्री राम के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर मेला को तीन दिवसीय मेला प्रारंभ किया जाता है। यह में वर्ष 2000 से प्रारंभ किया गया था 25 वर्षों से लगातार प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय माघ मेला का आयोजन होते आ रहा है लगातार मेला में लोगों का हुजूम काफी बढ़ते जा रही है हजारों हजार की संख्या लोगो आते हैं मेला का लुत्फ उठते हैं लगातार प्रत्येक वर्ष भीड़ बढ़ रही है।

समिति के अध्यक्ष अजय केवट , रवि शंकर कुमार,राजेंद्र रजवार,उमाचरण रजवार ,मजनू कुमार ,भारत रविदास,संजय रविदास,कुंदन तुरी,दीपक कुमार ,नेमचंद्र रजवार,बिनोद रजवार,राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य सदस्यों द्वारा मेला तिथि में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

मौके पर विधायक प्रति निधि रतन सेठी,दीपक गुप्ता,मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू,गंगा तुरी,प्रखंड सचिव झामुमो कृष्णा महतो,पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम,मुरली रविदास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal