Home » News Update » महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के विद्यालय परिसर में मनायी गयी

महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के विद्यालय परिसर में मनायी गयी

तेनुघाट — समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षाविद्, समाजसेवी, आर्य समाज के सक्रिय कार्यकर्ता एवं प्रखर प्रतिभा के धनी महात्मा नारायण दास ग्रोवर की पुण्यतिथि डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के विद्यालय परिसर में मनायी गयी । आज की प्रार्थना सभा महात्मा एन.डी.ग्रोवर को समर्पित थी। प्रातः प्रार्थना सभा में प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने महात्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तदनंतर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात सुर्यांशु तिवारी एवं आर्यन राज (कक्षा चौथी) के छात्रों ने अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा में एन. डी. ग्रोवर जी के बारें में अपने विचार व्यक्त किए। तदनन्तर प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा जी का जीवन त्याग एवं समाज सेवा के लिए समर्पित रहा आज बिहार ,झारखंड के पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में अपने अप्रतिम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएँगे ।आज का यह कार्यक्रम हलधर महतो एवं श्वेता कुमारी के निर्देशन में जयंत कुमार सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal