31 मामलों पर की सुनवाई – प्राप्त आवेदनों पर लिया संज्ञान, संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन का दिया जरूरी दिशा – निर्देश।
बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम (जनता दरबार) में अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी ने आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 31 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं/शिकायतों पर सुनवाई किया। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर समाधान करने का निर्देश दिया। 
जनता दरबार में जिला अप्रेंटिस संघ के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, राजस्व संबंधित विवाद, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
मौके पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
