Home » News Update » बिजली विभाग के पावर हाउस में चोरी की साजिश नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार

बिजली विभाग के पावर हाउस में चोरी की साजिश नाकाम, तीन अपराधी गिरफ्तार

ट्रांसफॉर्मर से तार चोरी करने पहुंचे थे छह बदमाश, तीन फरार, कई औजार और कार बरामद

गिरिडीह: जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के पावर हाउस में ट्रांसफॉर्मर से तार चोरी करने की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार 6/7 मार्च की रात जीटी रोड किनारे प्रतापपुर स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में छह अपराधी घुसकर ट्रांसफॉर्मर खोलकर उसके तार चोरी करने की योजना बना रहे थे। सभी अपराधी घटना को अंजाम देने के लिए विभिन्न प्रकार के औजार और हथियार लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान गश्ती के दौरान निमियाघाट थाना पुलिस को इसकी भनक लगी और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीन को धर दबोचा गिरफ्तार अपराधियों में श्याम कुमार पंडित 31 वर्ष अरुण कुमार पंडित 25 वर्ष और विकास कुमार 26 वर्ष शामिल हैं। तीनों धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के बास्ताकोला राज एरिया के रहने वाले बताए जाते हैं, जबकि अरुण कुमार का स्थायी पता नवादा बिहार बताया गया है पहले भी कई चोरी की घटनाओं में रहे शामिल पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने निमियाघाट थाना क्षेत्र के रोशनाटुंडा में बंद पड़े करीब 12 घरों में चोरी करने और खांकीकला इलाके से मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अपराधियों की निशानदेही पर पहले चोरी किए गए एक ट्रक का टायर रिम सहित बरामद किया गया है कार समेत कई उपकरण बरामद पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले कई औजार भी बरामद किए हैं। बरामद सामानों में ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जेएच-09एएन-5965 दो सलाय रेंच, दो पाइप रेंच, 38 गोती रेंच, टी-रेंच, पेचकस, पाइप कटर, चाकू, रेंच, रिंग रेंच, टेस्टर और प्लास सहित कई उपकरण शामिल हैं।पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे पुलिस ने बताया कि फरार तीन अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal