Home » News Update » कथारा वासरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की नई कमेटी का गठन।

कथारा वासरी में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की नई कमेटी का गठन।

कथारा: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, कथारा वासरी शाखा की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को वासरी कैंटीन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल के रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शाखा की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें रंजीत मंडल को शाखा अध्यक्ष, मोहम्मद मोबीन अंसारी को शाखा सचिव तथा तिजारत हुसैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक को संबोधित करते हुए रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ 75 वर्ष पुराना संगठन है, जो हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

इस मौके पर शाखा सचिव मोहम्मद मोबीन अंसारी, अध्यक्ष रंजीत मंडल, कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी एवं अशोक कुमार ओझा ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में छोटन रविदास, नेमचंद यादव, घनश्याम मंडल, जाकिर मियां, कलीम नंबर 2, रोहित यादव, तिलका रविदास, वीरेंद्र सिंह, रतन साव, मोहम्मद मुख्तार, अशोक यादव, अनिल शर्मा, विश्वनाथ नोनिया, रविंद्र मुंडा, विमल बावरी, अनिल सिंह, मनोज सिंह, रिंटू सिंह, कृष्ण हरि, मोहम्मद सदीक एवं संजय कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal