Home » News Update » नवीनगर थाना पुलिस को मिली सफलता, तेतरिया से फरार आरोपी गिरफ्तार

नवीनगर थाना पुलिस को मिली सफलता, तेतरिया से फरार आरोपी गिरफ्तार

औरंगाबाद: नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तेतरिया गांव से छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तेतरिया गांव निवासी सरोज राजवंशी के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार अभियुक्त अपने गांव में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में पुलिसकर्मी राजू कुमार एवं संजय कुमार शामिल थे, जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से एक मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के कारण यह सफलता मिली है। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal