फुसरो नगर परिषद क्षेत्र की अध्यक्ष निर्मला देवी एवं उपाध्यक्ष रेणु देवी ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की इस दौरान फुसरो नगर क्षेत्र में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों, संभावित चुनौतियों एवं उससे निपटने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।
खअध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में बारिश,आगजनी एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार ने आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तत्पर है और समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
फुसरो संवाददाता शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
