Home » News Update » भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के टंडवा आगमन पर कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के टंडवा आगमन पर कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया गया।

चतरा: भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के टंडवा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में भोक्ता ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और सभी के समर्पण से ही संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में टंडवा मंडल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal