Home » News Update » एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने तेजी लाने के दिये निर्देश

एचपीवी टीकाकरण अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने तेजी लाने के दिये निर्देश

टंडवा: (चतरा) स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर गांवों तक पहुंचाने और आम जनमानस को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चतरा जिले के टंडवा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुदीप कुमार ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से आमलोगों को जागरूक करने तथा टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। डॉ सुदीप कुमार ने बताया कि टीकाकरण से किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसे घातक बीमारी से पूर्व बचाव का एक बेहद हीं प्रभावी सुरक्षा कवच है जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्णतया नि:शुल्क उपलब्ध है। सरकार के निर्देश पर राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की उम्र वाले सभी किशोरियों को टीकाकरण सुनिश्चित कराना उनके अभिभावक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बैठक आयोजित कर सभी सहिया, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सर्वे करने तथा छूटे हुए बच्चों की सूची तैयार कर टीका करवाने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal