टंडवा (चतरा): प्रखंड क्षेत्र के पंचायत नावाडीह उर्फ तेलियाडिह तथा पंचायत मिश्रौल में रविवार को रुक्मणी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित बालवाड़ी केंद्रों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका नेतृत्व प्रखंड कॉर्डिनेटर गुड़िया कुमारी ने कि। मुख्य अतिथि फाउंडेशन कि सीओ सह अध्यक्ष रीना चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रतिनिधि थे। प्रखंड कॉर्डिनेटर गुड़िया कुमारी ने बताई कि हमारे प्रखंड में दो केंद्र का शुभारंभ किया गया है जो पंचायत मिश्रौल केंद्र शिक्षिका राधिका कुमारी एवम तेलियाडीह पंचायत शिक्षिका राधा कुमारी है यह पर दो वर्ष से लेकर छः वर्ष तक बच्चों का निःशुल्क शिक्षा दिया जाएगा। वही फाउंडेशन कि सीओ रीना चौधरी ने बताया की भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के रुक्मणी वेलफेयर फाउंडेशन के तहत झारखंड में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और बाल शिक्षा पर विशेष कार्य कर रहा है। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसी महिलाओं को रोजगार देना है जो शिक्षित होते हुए भी घरेलू जिम्मेदारियों के कारण बेरोजगार हैं। इन्हें बालवाड़ी केंद्रों के संचालन का कार्य सौंपा गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से क्षेत्र के छोटे बच्चों को खेल-खेल में पढ़ना,लिखना और बोलना सिखाया जा रहा है। हर बालवाड़ी केंद्र में बच्चों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री के साथ प्रतिदिन सूखा नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में यह छः जिले के कई प्रखंडों एवं पंचायतों में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। मौके पर उपस्थित शिक्षक,शिक्षिका,बच्चे,बच्चियों एवं अभिभावक लोग उपस्थित थे।

