Home » News Update » गिरिडीह: देवरी के घोसे में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, कटे होंठ व तालू वाले मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

गिरिडीह: देवरी के घोसे में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, कटे होंठ व तालू वाले मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत घोसे पंचायत भवन में एक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नई दिशा संस्था एवं ऑपरेशन स्माइल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जन्मजात कटे होंठ एवं तालू (क्लेफ्ट लिप और क्लेफ्ट पैलेट) से पीड़ित शिशुओं, बच्चों तथा सभी आयु वर्ग के लोगों को निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया संगम यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का समय पर इलाज कराएं। वंही मौके पर

नई दिशा संस्था के सचिव शंकर लाल राणा ने संस्था के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन स्माइल के सहयोग से चयनित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा, जिससे वे सामान्य जीवन जी सकें। इसके साथ ही

परामर्शदाता चंद्रकांता दत्ता ने बताया कि जन्मजात कटे होंठ एवं तालू की समस्या का सफल ऑपरेशन संभव है और सही समय पर उपचार मिलने से बच्चों का जीवन सामान्य हो सकता है। उन्होंने अभिभावकों को जागरूक करते हुए कहा कि इस समस्या को छिपाने के बजाय इलाज कराना जरूरी है। साथ हीं ऑपरेशन की प्रक्रिया, समय और आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो महंगे इलाज के कारण अब तक अपने बच्चों का उपचार नहीं करा पा रहे थे।

वहीं परियोजना समन्वयक कृपालु पाण्डे ने कहा कि शिविर के माध्यम से न केवल मरीजों को उपचार की सलाह मिली, बल्कि समाज में इस बीमारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है।

इस शिविर में चिंतामणि यादव, मो. खलिल अंसारी, विनिता देवी, काजल देवी, मुन्ना कुमार यादव सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से लोग पहुंचे जिन्हें उचित परामर्श दिया गया.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal