बेरमो: दामोदर घाटी निगम के बोकारो ताप विद्युत केंद्र ने गुरुवार 12 जून 2026 को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया. संयंत्र परिसर में अत्याधुनिक Effluent Treatment Plant (ETP) एवं Primary Treatment Plant (PTP) कंट्रोल बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन किया गया.
इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने अपने कर कमलों से किया. सुशील कुमार अरजरिया के दूरदर्शी नेतृत्व और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता के कारण ही यह संयंत्र तय समय पर बनकर तैयार हुआ है. उद्घाटन से पूर्व उन्होंने पूरे संयंत्र का निरीक्षण किया और अभियंताओं से तकनीकी जानकारी ली. HOP ने कहा कि यह सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं, बल्कि डीवीसी के ‘जीरो लिक्विड डिस्चार्ज’ के संकल्प की तरफ बढ़ता कदम है.
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए HOP सुशील कुमार अरजरिया ने कहा, “उत्पादन हमारी प्राथमिकता है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी. ETP और PTP के माध्यम से हम जल का पुन: उपयोग सुनिश्चित करेंगे और प्रदूषण को न्यूनतम स्तर पर लाएंगे.” उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे संयंत्र को देश का सबसे स्वच्छ और हरित थर्मल प्लांट बनाने में सहयोग करें. HOP ने खुद पौधारोपण कर ‘ग्रीन बीटीपीएस, क्लीन बीटीपीएस’ अभियान की शुरुआत की.
HOP के नेतृत्व में उद्घाटन के तुरंत बाद परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. सुशील कुमार अरजरिया समेत सभी वरीय अधिकारियों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए. इस दौरान HOP ने कहा कि “जितनी यूनिट बिजली हम बनाते हैं, उतने ही पेड़ लगाने का लक्ष्य लेकर चलना होगा.”
नई कंट्रोल बिल्डिंग से ETP और PTP का संचालन पूरी तरह स्वचालित और केंद्रीकृत हो जाएगा. इससे जल उपचार की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी और CPCB के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा. HOP ने इसके लिए ओएंडएम, सिविल और पर्यावरण विभाग की टीम को बधाई दी.
कार्यक्रम में जीएम, सभी विभागाध्यक्ष, अभियंता, यूनियन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे l
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
