Home » News Update » चोरी के आरोपी क़ो गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

चोरी के आरोपी क़ो गिरफ्तार कर भेजा गया जेल 

पलामू: जिला के नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत ग्राम रबदा निवासी उषा देवी पति अरुण कुमार पासवान ने 13 अप्रैल 2026 क़ो नौडीहा बाजार थाना मे लिखित आवेदन दी थी जिसमे उन्होंने कहा था की रात मे मेरे घर के छत के सहारे घर मे घुस कर नगद एक लाख रुपए एंव आभूषण चोरी कर ली गई थी, आवेदन के आलोक मे नौडीहा बाजार थाना मे कांड संख्या 31/26 दिनांक 13 अप्रैल 2026 क़ो एंव धारा 305/331(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया,थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया गया, केस के अनुसंधान कर्ता मोo शहशान्ह आलम के त्वरित करवाई के क्रम मे चार चोरी के आरोपी का नाम उजागर हुआ जो इस प्रकार है कुंदन कुमार मेहता पिता अनुज कुमार मेहता ग्राम छिछोरी लामीपतरा, पंकज गुप्ता पिता निरंजन गुप्ता ग्राम तांड पतरा दोनों का थाना पड़वा क़ो दिनांक 14 अप्रैल 2026 क़ो गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया, वही अन्य अभियुक्त रिक्की कुमार पिता संजीत कुमार चौधरी ग्राम नामुदाग थाना नौडीहा बाजार क़ो 14 अप्रैल 2026 क़ो गिरफ्तार किया गया एंव 15 अप्रैल 2026 क़ो न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया और कांड मे आखिरी अभियुक्त रितिक कुमार उर्फ़ दीपक ठाकुर पिता पंकज ठाकुर ग्राम पिरपाती नामुदाग थाना नौडीहा बाजार क़ो दिनांक 19 अप्रैल 2026 क़ो गिरफ्तार किया गया एंव उसके निशांदेह पर एक सोने का कंबाली,एक जोड़ी चांदी का पायल, दो बिछिया एंव 30000 रुपए बरामद किया गया और दिनांक 20 अप्रैल 2026 क़ो न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया।

परवेज़ आलम की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal