Home » News Update » “नशा मुक्त भारत : विकसित भारत की पहचान” अभियान शुरू, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को किया गया जागरूक

“नशा मुक्त भारत : विकसित भारत की पहचान” अभियान शुरू, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को किया गया जागरूक

हुसैनाबाद: ए.के. सिंह कॉलेज, जपला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” विषय पर नशा मुक्त भारत सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 26 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसका समापन अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नशा स्वस्थ, सशक्त और स्वच्छ समाज के निर्माण में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को नशे से दूर रहना होगा। यदि किसी परिवार का एक सदस्य भी नशे की गिरफ्त में आ जाता है, तो उसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार के विकास और सामाजिक वातावरण पर पड़ता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम सुभग सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की लत समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। वर्तमान समय में नशा किसी न किसी रूप में अधिकांश परिवारों को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में सभी लोगों को जागरूक होकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ एनएसएस द्वारा गोद लिए गए गांव कोइरियाडीह में भी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

नशा मुक्त भारत सप्ताह के माध्यम से कॉलेज प्रशासन एवं एनएसएस इकाई युवाओं में जागरूकता फैलाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal