सहायक अध्यापिका नमिता बनीं शिक्षक प्रतिनिधि।
बेरमो: आदर्श उच्च विद्यालय पिछरी में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के आगमन पर विद्यालय के सर्वागीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बढ़ती छात्र छात्राओ की संख्या को ध्यान में रखते हुए। आदर्श उच्च विधालय पिछरी के प्रधानाध्यापक धनेश कुमार के प्रस्ताव पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने आदर्श उच्च विधालय पिछरी मे चार नए कमरों के निर्माण का आश्वासन दिया। विधायक बेरमो श्री सिंह ने तीन मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की फीस के लिए सात हजार ₹ की सहायता राशि प्रदान की गई। सहायक शिक्षिका नमिता को सर्वसम्मति से शिक्षक प्रतिनिधि चुना गया। अनुमोदन के लिए प्रस्ताव झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) को भेजा जाएगा, जिसके बाद प्रबंधन समिति का गठन होगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विधायक बेरमो श्री जयमंगल सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक संजय कुमार मिश्रा,राजन कुमार, बैजनाथ प्रसाद,बाजू मांझी, गिरधारी महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
शंकर प्रसाद की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
