Home » News Update » पेंक डुमरिया टांड जंगल में पेड़ से लटके मिले महिला और पुरुष के शव, जांच में जुटी पुलिस

पेंक डुमरिया टांड जंगल में पेड़ से लटके मिले महिला और पुरुष के शव, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो: जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया टांड जंगल में शनिवार को महिला और पुरुष के दो अज्ञात शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पेंक नारायणपुर थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal