डुमरी: युवा कांग्रेस के राजनेताओं द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छोटू कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें भावभिन्न श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्र निर्माण में रहे उनके ऐहम योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डू मलिक ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का देश की एकता एवं अखंडता के प्रति समर्पण एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी कहीं राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक योगदान सदैव याद किया जाएगा हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आपसी एकता भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही इस अवसर पर मौजूद सभी राजनेताओं ने एकत्र होकर के यह संकल्प लिया कि हम इन दोनों महान राजनेताओं के दिखाए गए राह पर चलेंगे एवं आपसी भाईचारे एकता एवं अखंडता को सदैव बनाए रखेंगे।
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डू मलिक, कांग्रेस मीडिया प्रभारी शादिक अली, विधानसभा सचिव युसूफ अंसारी,युवा कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कपिल ठाकुर, कांग्रेस जिला सचिव मनोज जायसवाल, तुरबाली अंसारी, प्रकाश महतो, सुमित्रा देवी, फुलमनी देवी,शेखावत अंसारी, निर्मल महतो,मनीष अंसारी, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
