Home » News Update » घरवाटांड़ में एक साथ सेवानिवृत्त हुए चार सीसीएल कर्मियों का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

घरवाटांड़ में एक साथ सेवानिवृत्त हुए चार सीसीएल कर्मियों का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत घरवाटांड़ पंचायत में एक साथ सेवानिवृत्त हुए चार सीसीएल कर्मियों का ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा। लगभग 33 एवं 32 वर्ष तक सीसीएल में सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर घर लौटे कर्मी कथारा और स्वांग क्षेत्र में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने वालों में शिवनाथ यादव, सहदेव यादव, रामकृष्ण यादव और जीतन यादव शामिल हैं। गांव पहुंचने पर शिव मंदिर के पास उनका स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। चारों कर्मियों ने बताया कि ईश्वर की बड़ी कृपा है कि कोयला खदान के अंदर काम करने के बाद हम सभी सकुशल सेवानिवृत्त होकर परिवार के पास सुरक्षित लौटे हैं। स्वागत समारोह में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, प्रीतम यादव, टिंकू यादव, महेश्वर यादव, दुलारचंद यादव, संजय यादव, अजय प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, कृष्णा यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal