Home » News Update » बोकारो थर्मल में दिखा रफ्तार का कहर! भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर,

बोकारो थर्मल में दिखा रफ्तार का कहर! भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर,

बोकारो थर्मल: तेज रफ्तार का कहर, एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दो युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।एक को गंभीर चोटे आई है।

घायलों की पहचान रोहित कुमार महतो, प्रवीण कुमार महतो और राजकुमार महतो के रूप में हुई है। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें एक युवक के सिर से लगातार खून बह रहा था और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। अपने बच्चों को इस हालत में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर किसी की जुबान पर बस एक ही दुआ थी कि किसी तरह उनके अपनो की जान बच जाए। अस्पताल में डॉक्टरों सुदर्शन ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों को तत्काल बोकारो अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल तीनों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal