Home » News Update » डीएवी कथारा में ‘सीसीएल विद्या सारथी’ प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन, ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को मिले पंख।

डीएवी कथारा में ‘सीसीएल विद्या सारथी’ प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन, ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को मिले पंख।

कथारा: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में रविवार, 2 अगस्त को ‘सीसीएल विद्या सारथी’ प्रवेश परीक्षा का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए विद्यालय को आधिकारिक परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहाँ क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य सह- झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ. जी.एन. खान ने कहा कि “सीसीएल विद्या सारथी जैसी पहल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। यह उनके भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा। डीएवी कथारा को इस महत्वपूर्ण परीक्षा के केंद्र के रूप में दायित्व मिलना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।”

 

इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 90 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 79 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें इंजीनियरिंग वर्ग के 46 तथा मेडिकल वर्ग के 33 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए।

परीक्षा में क्षेत्र के सात प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा, डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल बीटीपीएस, कृष्णा सुदर्शन पब्लिक स्कूल (संडे बाजार), वेटगे पब्लिक स्कूल (बीटीपीएस), झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज (फुसरो), तेनुघाट इंटर कॉलेज (तेनुघाट डैम) तथा राम विलास प्लस टू इंटर कॉलेज (बेरमो) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

परीक्षा के दौरान सीसीएल के सीएसआर मैनेजर अनुराग सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। संपूर्ण परीक्षा का सफल संचालन विद्यालय के प्राचार्य सह-केंद्राधीक्षक डॉ. जी.एन. खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री नागेंद्र प्रसाद ने परीक्षा नियंत्रक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

परीक्षा के सफल आयोजन में जितेंद्र दुबे, राकेश रंजन पांडे,  अमरनाथ यादव, नीरज कुमार सिन्हा, विमलेश कुमार, आदिब अहमद, संगीत कुमार, शैबाल मुखर्जी एवं अश्विनी कुमार की भूमिका सराहनीय रही। वहीं विद्यालय के लिपिक चंचल मन्ना, तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अनुज कुमार सिन्हा , उमेश प्रजापति, सुमित्रा कुमारी एवं गुड़िया कुमारी ने भी परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal