Home » News Update » तेनुघाट में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न

तेनुघाट में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न

तेनुघाट: तेनुघाट महाविद्यालय और डीएवी विद्यालय में जेटेट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुई। प्रथम पाली में तेनुघाट महाविद्यालय में 312 में से 184 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 128 अनुपस्थित रहे, वहीं डीएवी विद्यालय में 432 में से 307 उपस्थित और 125 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में तेनुघाट महाविद्यालय में 148 में से 96 परीक्षार्थी उपस्थित और 52 अनुपस्थित रहे, वहीं डीएवी विद्यालय में 205 में से 160 उपस्थित और 45 अनुपस्थित रहे। केंद्राधीक्षक तेनुघाट महाविद्यालय के सुदामा तिवारी एवं डीएवी विद्यालय की स्तुति सिन्हा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने में दंडाधिकारी विनोद कुमार महतो एवं अशोक कुमार दास, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम एवं गोमिया आफताब आलम, सहायक केंद्राधीक्षक योगेन्द्र प्रताप, अमित कुमार तथा डॉ. पूर्णेन्दु गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal